Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शैंपू व डिटर्जेंट में छिपाकर लाया गया ₹43 लाख का सोना हैदराबाद एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 31 July, 2023
हैदराबाद के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने कुवैत से आए 2 यात्रियों के पास से करीब ₹43 लाख का सोना बरामद किया है। कस्टम विभाग के मुताबिक, सोने को चावल, डिटर्जेंट व शैंपू की बोतल में छिपाकर लाया गया था। विभाग ने चावल, डिटर्जेंट व शैंपू की बोतल से सोना बरामद किए जाने का वीडियो जारी किया है।
read more at Instagram