Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2021-22 में देश के 10 क्षेत्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से हुई ₹887.55 करोड़ की आय: एडीआर

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 16 May, 2023
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, देश की 10 क्षेत्रीय पार्टियों को 2021-22 में अज्ञात स्रोतों से ₹887.55 करोड़ की आय हुई है जिसमें 93.26% (₹827.76 करोड़) चुनावी बॉन्ड से प्राप्त हुए हैं। एडीआर के अनुसार, इस दौरान डीएमके को सर्वाधिक ₹306 करोड़ व बीजेडी को ₹291 करोड़ व सबसे कम जेएमएम को ₹2.1 करोड़ चंदा मिला है।
read more at भाषा