शॉट खेलने के बाद गेंद को स्टंप से लगने से रोकने के दौरान हिट विकेट हुए श्रीलंका के धनंजय
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज़ धनंजय डीसिल्वा शॉट खेलने के बाद गेंद को स्टंप से लगने से रोकने के प्रयास में हिट विकेट आउट हो गए। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पहला प्रयास विफल रहने पर दूसरे प्रयास में उनका बल्ला स्टंप्स से जा टकराया। धनंजय ने 61 (95) रन बनाए।
read more at CricTracker


