जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मार गिराए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त व उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है और मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद व अन्य सामग्री बरामद हुई है। खुफिया जानकारी पर सुरक्षाबलों द्वारा गुरुवार को मुठभेड़ शुरू की गई थी।
read more at भाषा


