Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए सीधी बसों का नया टाइम टेबल जारी, रात 11:30 बजे तक मिलेगी सुविधा

short by खुशी / on Friday, 3 July, 2026
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट तक चलने वाली ई-बसों का नया टाइम टेबल जारी किया है। इसके अनुसार नोएडा, ग्रेटर-नोएडा, गाज़ियाबाद व आसपास के प्रमुख इलाकों से एयरपोर्ट तक बसें चलाई जाएंगी और अधिकतर रूटों पर यात्रियों को 15-30 मिनट के अंतराल में बसें मिलेंगी। यह सुविधा सुबह 6 बजे-रात 11:30 बजे तक मिलेगी।