पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह समेत 4 विभूतियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत रत्न से किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में 4 विभूतियों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शामिल रहे। बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को उनके आवास पर 'भारत रत्न' दिया जाएगा।
read more at ABP न्यूज़


