राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे 2 बुज़ुर्गो की हुई मौत
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जारी मतदान के बीच उदयपुर में वोट करने पहुंचे 69-वर्षीय एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शख्स साइकिल चलाकर मतदान करने पहुंचा था और अचानक बेहोश होकर वह गिर पड़ा। बकौल रिपोर्ट्स, झालावाड़ में भी मतदान करने आए एक बुज़ुर्ग (70) की मौत हो गई।
read more at हिन्दुस्तान


