Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 माह में 17 उड़ानें प्रभावित होना चिंताजनक, क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतज़ार?: वरुण गांधी

short by खुशी / on Friday, 22 July, 2022
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "जब घरेलू उड़ानों की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं तब...तकनीकी खराबी के कारण...लगातार विमानों की आपातकाल लैंडिंग के समाचार मिल रहे हैं।" उन्होंने लिखा, "बीते 2-महीनों में 17 उड़ानें प्रभावित हुईं...जो बेहद चिंताजनक है...डीजीसीए को सख्ती दिखानी होगी…क्या हम किसी बड़ी घटना के इंतज़ार में हैं?"
read more at Hindustan Times