Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं उर्मी सिन्हा जो 21 साल की उम्र में UPSC क्रैक कर बनीं देश की सबसे युवा IPS अधिकारी?

short by खुशी / on Tuesday, 20 October, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय अकादमी (हैदराबाद) से हाल ही में पास-आउट हुईं उर्मी सिन्हा देश की सबसे युवा आईपीएस अधिकारी बनी हैं। 11 फरवरी, 2003 को जन्मीं उर्मी ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2024 में AIR-170 रैंक हासिल की। बीए पास उर्मी का गृह-राज्य पश्चिम बंगाल है। उनके पिता डॉक्टर व मां गृहिणी हैं।