पायलट ने 4 घंटे की उड़ान के दौरान आसमान में बना दी 'मोनालिसा' की तस्वीर
एक छोटे विमान के पायलट ने ओक्लाहोमा-अर्कांसस (अमेरिका) के ऊपर उड़ान भरते हुए अपनी फ्लाइट पाथ के ज़रिए लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग 'मोनालिसा' की आकृति बना दी। इस चित्र की फ्लाइट-पाथ वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फ्लाइट डेटा के मुताबिक, इस विस्तृत कलाकृति को पूरा करने में पायलट करीब 4 घंटे तक आसमान में रहा।
read more at X


