भारतीय नौसेना ने की दृष्टि UAV के क्रैश होने की पुष्टि, कहा - कोई हताहत नहीं हुई
भारतीय नौसेना ने पुष्टि की है कि बुधवार को दोपहर के समय ट्रेनिंग उड़ान के दौरान पोरबंदर एयरफील्ड के पास 'दृष्टि-10' अनक्रूड एरियल व्हीकल (UAV) क्रैश हो गया। नौसेना ने बताया कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बकौल नौसेना, हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
read more at Republic


