इज़रायल के साथ युद्ध में चीन निर्मित हथियारों का इस्तेमाल कर रहा हमास: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायली सेना को हमास द्वारा गाज़ा में चीन निर्मित हथियारों के इस्तेमाल किए जाने का पता चला है। इज़राइल-चीन संबंधों की विशेषज्ञ कैरिस विटी ने कहा कि चीनी हथियारों का फिलिस्तीनी चरमपंथी समूहों के पास पहुंचना संभव है लेकिन ये चीन से नहीं खरीदे गए हैं। बकौल विटी, चीन गैर-सरकारी संगठनों को हथियार नहीं बेचता है।
read more at Times Now


