वॉर्न के सम्मान में कल के मैच में विशेष जर्सी पहनेगी राजस्थान रॉयल्स, सामने आई तस्वीर
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में शनिवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम (मुंबई) में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड शेन वॉर्न के सम्मान में विशेष जर्सी पहनेगी। फ्रैंचाइज़ी ने जर्सी की तस्वीर शेयर की है जिसमें शर्ट के कॉलर पर 'SW23' लिखा है। राजस्थान रॉयल्स ने वॉर्न की कप्तानी में आईपीएल का पहला सीज़न जीता था।
read more at Twitter


