Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला रेसलर्स के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज

short by रौनक राज / on Friday, 28 April, 2023
दिल्ली पुलिस ने महिला रेसलर्स के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि इनमें से एक एफआईआर एक नाबालिग पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है और यह पॉक्सो ऐक्ट के तहत दर्ज की गई है।