Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिंधिया एमपी में अपने मुंह पर लगा मास्क उतारकर पूर्व बीजेपी सांसद को पहनाते दिखे

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 23 September 2021
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक वीडियो में ग्वालियर (एमपी) में अपने मुंह पर लगा मास्क उतारकर पूर्व बीजेपी सांसद अनूप मिश्रा को पहनाते दिख रहे हैं। सिंधिया ने डबल मास्क पहने थे और ऊपर वाला मास्क उतारकर मिश्रा को पहनाया। बकौल मिश्रा, एक मंदिर में दर्शन से पहले उनका मास्क गिर गया था जिसके बाद सिंधिया ने उन्हें मास्क पहनाया।