यह झूठ है: पीएम मोदी के असम दौरे पर ₹29 करोड़ खर्च करने के आरोपों पर सीएम बिस्वा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय असम दौरे में करीब ₹29 करोड़ खर्च करने' के आरोपों को झूठा, भ्रामक और एक दुर्भावनापूर्ण प्रचार बताया है। बकौल सरमा, "असम सरकार ने...कार्बी आंगलोंग और डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों के परिवहन के लिए...कोई राशि खर्च नहीं की है।"
read more at Twitter


