छत्तीसगढ़ में छात्रों से जबरन मसाज कराता था सरकारी स्कूल का शिक्षक, हुआ निलंबित
छत्तीसगढ़ के जशपुर में सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रों से जबरन मसाज कराने का मामला सामने आया है। ज़िला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि कुछ छात्रों के परिजन ने आरोप लगाया था कि शिक्षक बच्चों से मसाज कराता है और मना करने पर पीटता है। बकौल अधिकारी, मामला सामने आने पर शिक्षक को निलंबित किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


