सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रपति ने मनी लॉन्डरिंग केस में मुकदमा चलाने की दी मंज़ूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व 'आप' नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ईडी की जांच और पर्याप्त सबूतों का हवाला देते हुए जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था। जैन अक्टूबर-2024 से ज़मानत पर बाहर हैं।
read more at हिन्दुस्तान


