किराए के घर में बना दी ड्रग्स की लैब, नोएडा में पकड़ा गया ₹45 करोड़ का नशीला कारोबार
NCB ने ग्रेटर नोएडा के जहांनाबाद कादलपुर गांव में किराये के मकानों में चल रही दो अवैध सिंथेटिक ड्रग लैब का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में लैब से हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, टोल्यून सहित 379 किलो एम्फेटामिन युक्त सामग्री और 10 किलो स्यूडोएफेड्रिन बरामद हुई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹45 करोड़ है। एक नाइजीरियाई नागरिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
read more at Livehindustan


