दिवंगत अभिनेत्री तबस्सुम की प्रेयर मीट में फराह खान, जॉनी लीवर समेत कई हस्तियां हुईं शामिल
दिवंगत अभिनेत्री तबस्सुम के लिए सोमवार को रखी गई प्रेयर मीट में कोरियोग्राफर फराह खान, ऐक्टर जॉनी लीवर, जावेद जाफरी समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। प्रार्थना सभा में दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी भी अपनी बेटी के साथ नज़र आईं। रज़ा मुराद, नील नितिन मुकेश, उनके पिता नितिन मुकेश, गायिका अल्का याग्निक ने भी तबस्सुम को श्रद्धांजलि दी।
read more at ABP न्यूज़


