फीफा विश्व कप 2026 के मेज़बान शहरों के नामों का हुआ एलान, 3 देशों के 16 शहरों में होंगे मैच
फीफा विश्व कप 2026 की संयुक्त मेज़बानी के लिए चुने गए अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के 16 शहरों में मैच होंगे और सभी शहरों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। फीफा ने बताया है कि अमेरिका के 11, मेक्सिको के 3 जबकि कनाडा के 2 शहरों में मैच होंगे। गौरतलब है, इस टूर्नामेंट में 48 टीमें खेलेंगी।


