Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेज़ रफ्तार कार ने मुंबई में कई ऑटो को मारी टक्कर, चपेट में आने से 8 लोग हुए घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 21 September 2022
मुंबई (महाराष्ट्र) में एक तेज़ रफ्तार कार ने 2-3 ऑटो को टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आने से 8 लोग घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस घटना में टक्कर मारने के बाद कार ऑटो को घसीटती हुई दिख रही है। घटना दोपहर 1 बजे की है व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।