Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर रहा 473/8, इंग्लैंड पर बनाई 255 रनों की बढ़त

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 8 March, 2024
धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 473/8 का स्कोर बनाया है और इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 255 रनों की हो गई है। दूसरे दिन भारत के लिए रोहित शर्मा (103 रन) और शुभमन गिल (110 रन) ने शतक जबकि देवदत्त पडिकल (65 रन) और सरफराज़ खान (56 रन) ने अर्धशतक जड़े।