Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शहनाज़ गिल के पिता को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, मांगे गए ₹50 लाख

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 10 March, 2024
ऐक्ट्रेस शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया है कि पाकिस्तान से एक शख्स ने उन्हें कॉल कर ₹50 लाख मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया, "कॉलर ने कहा, 'पहले बेटी को मारेंगे फिर तुम्हें। सिख होकर हिंदुओं का समर्थन मत करो...तेरा हाल भी शिवसेना नेता सुधीर सूरी जैसा होगा'।"