भारत में 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?
भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) को अपनाया था। इसी के चलते हर साल इस दिन राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है और इसकी आधिकारिक तौर पर शुरुआत 14 सितंबर 1953 को की गई थी। हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
read more at हिन्दुस्तान


