Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उज्जैन में दुकान मालिकों को अपना नाम व फोन नंबर करना होगा प्रदर्शित, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 21 July, 2024
उज्जैन नगर निगम ने दुकानदारों को दुकानों के बाहर अपना नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। पहली बार आदेश का उल्लंघन करने पर ₹2,000 व दूसरी बार उल्लंघन करने पर ₹5,000 का जुर्माना लगेगा। यह निर्देश यूपी में कांवड़ यात्रा मार्गों पर खानपान की दुकानों पर मालिकों के 'नेमप्लेट' लगाने के आदेश के बाद आया है।