पुणे के स्कूल में सैंडविच खाने के बाद 28 छात्रों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
महाराष्ट्र के पिंपडी-चिंचवड (पुणे) में गुरुवार को एक निजी स्कूल में परोसी गई 'सैंडविच' खाने के बाद फूड पॉइज़निंग के कारण 28 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, स्कूल में 5वीं से 7वीं कक्षाओं के करीब 350 छात्रों को सैंडविच परोसा गया था। स्कूल के अध्यक्ष अभय खोतकर के मुताबिक, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
read more at भाषा


