लल्लू सिंह के संविधान में संशोधन वाले बयान से फैज़ाबाद सीट हारी बीजेपी: यूपी के बीजेपी विधायक
देवरिया (यूपी) के रुद्रपुर से बीजेपी विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा है कि बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह के 'संविधान में संशोधन के लिए 2/3 से अधिक बहुमत की ज़रूरत है' बयान से बीजेपी फैज़ाबाद सीट हार गई। निषाद ने कहा, "इससे एससी समाज में यह डर फैल गया कि 400+ सीट आने पर मोदी जी संविधान को बदल देंगे।"
read more at ABP न्यूज़


