तेलंगाना में मरीज़ के बेड के नीचे मिला कई फीट लंबा सांप, सामने आया वीडियो
तेलंगाना के वारंगल ज़िले में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मरीज़ के बेड के नीचे कई फीट लंबा सांप नज़र आ रहा है। सांप देखकर नर्सिंग स्टाफ व मरीज़ों ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। बकौल रिपोर्ट्स, इस अस्पताल में बीते एक महीने में सांप निकलने की यह दूसरी घटना है।
read more at LatestLY


