एनडीपीएस ऐक्ट के तहत दर्ज अपराध दर की राज्यवार सूची की गई जारी, पंजाब फिर शीर्ष पर
एनसीआरबी के अनुसार, नार्कोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) ऐक्ट के तहत पिछले साल दर्ज मामलों में पंजाब 32.8% के साथ फिर से अपराध दर (प्रति लाख जनसंख्या) की सूची में सबसे ऊपर रहा। पंजाब के बाद सूची में हिमाचल प्रदेश (20.8%) और अरुणाचल प्रदेश (17.2%) का स्थान रहा। वहीं, केरल (16%) और उत्तराखंड (15.4%) शीर्ष 5 राज्यों में रहे।


