पूर्व क्रिकेटर व सीएसके के पूर्व टैलेंट स्काउट गोकुलकृष्णन का हुआ निधन
पूर्व क्रिकेटर और सीएसके के पूर्व टैलेंट स्काउट डीजे गोकुलकृष्णन (50) का बुधवार को निधन हो गया। 1993-2004 के बीच 39 फर्स्ट क्लास क्रिकेट और 45 लिस्ट ए मैच खेल चुके गोकुलकृष्णन घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु, असम और गोवा के लिए खेले थे। उन्होंने सभी प्रारूपों में 1,500 से अधिक रन बनाए व 170 से अधिक विकेट लिए थे।
read more at CSK


