Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वह जेल में मरेगा, वह कभी आपको परेशान नहीं कर पाएगा: 10 वर्षीय रेप पीड़िता से जज

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 29 September, 2026
दिल्ली की एक जज ने फैसले के अंत में 10-वर्षीय रेप पीड़िता के लिए नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "वह अपनी बाकी ज़िंदगी सलाखों के पीछे रहेगा...वहीं मरेगा...वह आपको/आपकी बहन को कभी नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।" बच्ची ने अदालत से कहा था कि जिस व्यक्ति को वह 'अंकल' कहती थी, उसे तबतक जेल में रखा जाए, जबतक वह बूढ़ा न हो।
read more at Instagram