अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट की बेंच मंगलवार को शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम ज़मानत पर फैसला सुनाए बिना उठ गई और वह अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। कोर्ट अब गुरुवार को या अगले हफ्ते फैसला सुना सकता है। इससे पहले कोर्ट ने कहा, "केजरीवाल निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं...चुनाव चल रहे हैं। मौजूदा परिस्थितियां असाधारण हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


