ओलंपिक बॉक्सर फेलिक्स वरदेहो पाए गए अपनी गर्लफ्रेंड के अपहरण और हत्या के दोषी
ओलंपिक बॉक्सर फेलिक्स वरदेहो को उनकी गर्भवती गर्लफ्रेंड केइशला रॉड्रिगेज़ की मौत के दो साल बाद उनके अपहरण और हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। अमेरिका के अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार, फेलिक्स ने केशला को घूसे मारने और ड्रग्स देने के बाद उन्हें बांध कर एक झील में फेंका था। उन्हें 3 नवंबर को सज़ा सुनाई जाएगी।


