Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'पीएम मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो' वाले बयान को लेकर गिरफ्तार हुए एमपी के पूर्व मंत्री

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 13 December, 2022
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बयान को लेकर उनके खिलाफ पन्ना में एफआईआर दर्ज हुई थी। पटेरिया ने कहा था, "अगर संविधान को बचाना है तो (प्रधानमंत्री) मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो...हत्या मतलब हराने से है।"