सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 65,618 पर हुआ बंद, 19,400 के पार पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 273.67 अंक चढ़कर 65,617.84 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 83.50 अंक बढ़कर 19,439.40 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। इस दौरान सेंसेक्स पर सबसे ज़्यादा तेज़ी सन फार्मा, मारुति सुज़ुकी, टाटा मोटर्स और नेस्ले इंडिया के शेयरों में रही।
read more at ABP न्यूज़


