सीबीएसई की टर्म-1 की 10वीं की परीक्षाएं 30 नवंबर, 12वीं की परीक्षाएं 1 दिसंबर से होंगी शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 2021-22 के लिए 10वीं और 12वीं की टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। इसके तहत 12वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाएं 1 दिसंबर से जबकि 10वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होंगी। सीबीएसई ये परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित करेगा और डेटशीट cbse.gov.in पर उपलब्ध है।
read more at Twitter


