न्याय की लड़ाई में अंत तक खड़े रहना है: आशीष मिश्रा की ज़मानत रद्द होने के बाद प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की ज़मानत रद्द होने के बाद सोमवार को कहा कि लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवार संघर्षों से भरी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "न्याय की लड़ाई में अंत तक खड़े रहना हम सबकी ज़िम्मेदारी है, चाहे संघर्ष कितना भी लंबा हो।"
read more at ABP न्यूज़


