Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जबरन वसूली मामले में सीएम रेड्डी का रिश्तेदार गिरफ्तार; सीएम बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

short by shashank mishra / on Tuesday, 10 May, 2022
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के रिश्तेदार वाई.एस. कोंडा रेड्डी को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोंडा ने एक इलाके में सड़क निर्माण कार्यों की अनुमति देने के बदले एक कंपनी से कथित तौर पर रुपये मांगे थे। मुख्यमंत्री रेड्डी ने जांच का आदेश देते हुए कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।