Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति व अमरनाथ यात्रा की तैयारी को लेकर शाह ने की उच्च-स्तरीय बैठक

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 17 May, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर केंद्र शासित प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय कुमार समेत कई अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। साथ ही शाह ने आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का भी जायज़ा लिया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की हत्या की थी।