Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

27 पूर्व आईपीएस अफसरों ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर राष्ट्रपति को लिखा पत्र

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 7 January 2022
27 पूर्व आईपीएस अफसरों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई 'सोची-समझी व सुनियोजित' चूक के मामले में तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। पत्र में लिखा है, "यह प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए राज्य के प्रशासन और तथाकथित प्रदर्शनकारियों के बीच मिलीभगत का शर्मनाक व खुला प्रदर्शन था।"