यूपी में वाहन चोरी की रिपोर्ट न लिखे जाने को लेकर युवक ने एसपी ऑफिस में खुद को लगाई आग
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में एक युवक ने एसपी ऑफिस परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन चोरी की रिपोर्ट न दर्ज किए जाने पर युवक ने यह कदम उठाया और उसका शरीर 50% झुलस गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "पीड़ित को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मिले।"
read more at हिन्दुस्तान


