सूर्यकुमार बने 30 साल की उम्र के बाद तीनों फॉर्मैट में इंटरनैशनल डेब्यू करने वाले पहले भारतीय
बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव 30 साल की उम्र के बाद तीनों फॉर्मैट में इंटरनैशनल डेब्यू करने वाले पहले भारतीय बने हैं। गुरुवार को 32 साल 148 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार ने 30 साल 181 दिन की उम्र में अपना टी20I डेब्यू किया था। उन्होंने 30 साल 307 दिन की उम्र में पहला वनडे मैच खेला था।
read more at NewsBytes


