2022 से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा डीयू
दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यकारी परिषद ने 2022 से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। कुलपति योगेश सिंह द्वारा गठित 9-सदस्यीय समिति ने दाखिले की प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश परीक्षा कराने की सिफारिश की थी। ऐडहॉक/संविदा स्टाफ के लिए पेड मैटरनिटी लीव को भी मंज़ूरी दी गई।


