वायरल वीडियो को लेकर मैच रेफरी से मिले जडेजा व रोहित, उन पर नहीं लगा कोई आरोप: रिपोर्ट
ESPNcricinfo के मुताबिक, ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा द्वारा अपनी उंगली पर कुछ लगाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और जडेजा ने मैच रेफरी ऐंडी पायक्रॉफ्ट से मिलकर सफाई दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रेफरी को बताया गया कि जडेजा ने उंगली पर मरहम लगाया था। बकौल रिपोर्ट, जडेजा के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगा है।
read more at जनसत्ता


