शाओमी ने शुरू की अपने 5,250 कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अपने स्मार्टफोन और इंटरनेट सर्विसेज़ बिज़नेस की कई यूनिट में कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। इस छंटनी से कंपनी के 5,250 से अधिक (करीब 15%) कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, इस छंटनी में हाल में भर्ती हुए हज़ारों कर्मचारियों को निकाला जा सकता है।
read more at Reuters


