Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई पहले विधानसभा चुनाव की वोटिंग

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 18 September, 2024
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में बुधवार को हो रहे पहले विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई। पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान हो रहा है और इसमें 23 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतज़ामों के बीच 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवार मैदान में हैं।