आज शरद पूर्णिमा पर दिखने वाला चंद्रमा है बेहद खास
शरद पूर्णिमा पर आज रात दिखने वाला चंद्रमा (आसमान साफ हुआ तो) इस साल का पहला सुपरमून होगा। इस दौरान चंद्रमा 30% अधिक चमकदार और 14% बड़ा दिखाई देगा और इस बीच चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी 3,61,459 किलोमीटर होगी जो औसत दूरी से कम है। बकौल मनीकंट्रोल, सुपरमून देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के तुरंत बाद होता है।
read more at Moneycontrol


