Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

म्यूचुअल फंड निवेश में देश के 5 शहरों का रहा दबदबा, आया 50% निवेश: रिपोर्ट

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 5 March 2025
एसेट मैनेजमेंट फर्म 'अबक्कस' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में म्यूचुअल फंड निवेश का आधे से ज़्यादा हिस्सा सिर्फ 5 बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता से आता है। रिपोर्ट के अनुसार, इन शहरों से कुल करीब 50% निवेश आया है। मुंबई इसमें सबसे आगे है जिसका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) ₹18.92 लाख करोड़ (27.29%) है।