यूपी में जन्माष्टमी पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 50 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत
मथुरा (यूपी) में कुट्टू के आटे के पकौड़ी खाने से 50 से ज़्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जन्माष्टमी समारोह में लोगों ने पकौड़ी खाई थी व इसे खाने पर लोगों को पेट दर्द, उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। एक शख्स के मुताबिक, आटा स्थानीय दुकान से खरीदा गया था।
read more at ABP न्यूज़


